महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वे आइसोलेट हुए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी। फडणवीस ने कहा कि जो ओग उनके संपर्क में आए, उन्हें भी टेस्ट करवा लेना चाहिए। फडणवीस ने लिखा 'मैं लॉकडाउन के बाद से हर दिन काम कर रहा हूं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि भगवान चाहते हैं कि मैं थोड़ी देर के लिए रुक जाऊं और छुट्टी ले लूं! मैं कोविड पॉजिटिव पाया गया हूं और फिलहाल आइसोलेशन में हूं। डॉक्टर्स की सलाह पर दवा और उपचार ले रहा हूं।' लिखा कि - 'जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वे Covid19 टेस्ट करवाएं। सभी लोग ध्यान रखें।'
बता दे, देश में कोरोना के नए मरीज मिलने की संख्या में लगातार दूसरे दिन कमी आई है। 21 अक्टूबर को 56 हजार 264 मरीज सामने आए थे, 22 अक्टूबर को यह आंकड़ा 54 हजार 367 और 23 अक्टूबर को 53 हजार 935 रह गया। एक्टिव केस भी अब 6 लाख 80 हजार 801 रह गए हैं। कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 78 लाख 13 हजार 668 पहुंच चुका है। इनमें से 70 लाख 13 हजार 569 मरीज ठीक भी हो चुके।