अजित जोगी का निधन, छत्तीसगढ़ में तीन दिन का राजकीय शोक

छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजित जोगी का निधन हो गया है। उनके बेटे अमित जोगी ने ट्विटर पर यह जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक 74 साल के जोगी को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार की दोपहर उनका निधन हो गया।

राजीव गांधी के कहने पर राजनीति में आए थे अजीत जोगी
अजित जोगी के निधन के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में तीन दिन के राजकीय अवकाश की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट किया, राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए एक बड़ी राजनीतिक क्षति है। राज्य में आज से तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया जाता है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और इस दौरान कोई भी शासकीय समारोह आयोजित नहीं किए जाएंगे। स्वर्गीय जोगी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा।