रुड़की : नकाबपोश बदमाश ने महिला अधिवक्ता को गोली मार किया घायल, पुलिस कर रही जांच

वर्तमान समयमे बढ़ती गोलीबारी की घटनाएं आमजन में खौफ बढ़ा रही हैं। रविवार देर रात रुड़की के लालकुर्ती निवासी महिला अधिवक्ता जेबा खान को घर के बाहर एक नकाबपोश बदमाश ने गोली मार दी जो कि महिला के पेट के पास से लगती हुई बाहर निकलती चली गई। जिससे महिला घायल हो गई।

गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तनाव फैल गया। वहीं, घटना को अंजाम देकर नकाबपोश बदमाश मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पीड़िता के भाई ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। परिजन महिला को सिविल अस्पताल ले गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि महिला खतरे से बाहर है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।