जोधपुर के बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र स्थित हनुमान हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल ने दो घंटों तक की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में भारी संख्या में लकड़ी का तैयार फर्नीचर जल गया। बोरानाडा स्थित हनुमान हैंडीक्राफ्ट लकड़ी के फर्नीचर बनाने का काम होता है। कल देर रात फैक्ट्री में लगे डस्ट क्लीनर में रखे लकड़ी के बुरादे में आग लग गई।
ऐसा बताया जा रहा है कि बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लगी। बुरादे में लगी आग तेजी से फैली। देर रात फैक्ट्री में कर्मचारी थे नहीं। ऐसे में गार्ड ने फैक्ट्री मालिक को फोन पर सूचना दी। थोड़ी देर में बोरानाडा व शास्त्री नगर से पहुंची दमकलों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। दो घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका।