बठिंडा : अपने तीन बच्चों की हत्या कर खुद फंदे से झूला पिता, दो के शव चारपाई और एक को पंखे के हुक से लटकाया

कोई भी पिता अपने बच्चों के लिए अपनी जान दे सकता हैं लेकिन उन्हें कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं कर सकता हैं। लेकिन इसके उलट बठिंडा में अनोखी घटना देखने को मिली जिसमें एक पिता ने अपने तीन बच्चों की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली। गांव हमीरगढ़ में बुधवार को रात एक पिता ने अपने तीन नन्हे बच्चों का कत्ल कर दो बच्चों के शव चारपाई को खड़ा कर उसके पाए से लटका दिए। वहीं एक बच्चे का शव छत पर पंखे वाली जगह पर लगे हुक से लटकाकर खुद फंदे से लटककर जान दे दी। बच्चों के पिता की पहचान बेअंत सिंह के रूप हुई है। बताया जा रहा है कि पत्नी की मौत के बाद वह मानसिक रूप से परेशान था। मृतक बच्चों की उम्र पांच, तीन और एक वर्ष बताई जा रही है।

थाना भगता भाईका के एसएचओ अमनपाल सिंह विर्क ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गांव हमीरगढ़ में रहने वाले बेअंत सिंह ने अपने नन्हे तीन बच्चों समेत खुदकुशी कर ली है। सूचना पर थाना भगता के एएसआई कश्मीर सिंह एवं मलकीत सिंह मौके पर पहुंचे। एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि बेअंत सिंह की पत्नी का कुछ माह पहले कैंसर से देहांत हो गया है।

इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान था। बुधवार को रात उसने अपने तीनों बच्चों की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी ने दो बच्चों के शव को चारपाई को खड़ा कर उसके पाए से टांग दिया। जबकि एक बच्चे के शव को छत पर पंखे वाली जगह पर लगे हुक से टांगने के बाद खुद पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

एएसआई ने बताया कि तीनों बच्चों के गले पर रस्सी के निशान थे। इससे स्पष्ट होता कि पहले आरोपी ने तीनों बच्चों की हत्या की। उसके बाद खुदकुशी का मामला बनाने के लिए आरोपी ने बच्चों के शव को चारपाई और हुक में लटका दिया।

इस घटना के बारे में सुबह मृतक बेअंत की बहन रानी कौर को जैसे ही पता चला उसने गांव के सरपंच को सूचित किया। पुलिस ने चारों के शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक बेअंत सिंह की बहन रानी कौर के बयान पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

गरीबी के कारण पालन-पोषण नहीं कर पा रहा था

मृतक बेअंत सिंह की बहन रानी कौर के अनुसार उसकी भाभी की कुछ माह पहले कैंसर से मौत हो गई थी। जिसके बाद उसका भाई मानसिक रूप से परेशान था। रानी कौर के अनुसार उसका भाई गांव में मजदूरी करता था और बेहद गरीब था। पत्नी की मौत के बाद उसे अपने बच्चों का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा था। इसी कारण उसने तनाव में यह कदम उठाया।