कोटा : ट्रक से हुई टक्कर में मारा गया अधेड़, चालक के खिलाफ केस दर्ज

भामाशाह मंडी रोड पर ट्रक की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया है। पुलिस ने बताया कि नयापुरा निवासी शाहिद पुत्र उस्मान खान उम्र 50 साल बाइक से रोड नंबर 6 से भामाशाह मंडी रोड की तरफ जा रहा था। जिसे वहां सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसे राहगीरों की मदद से एमबीएस अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
इधर, उपचार के दौरान युवक तोड़ा दम

एमबीएस अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की बुधवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि कैथूनीपोल इलाके में कोटा बैराज पर चंबल की नई पुलिया पर 18 दिसंबर को बाइक और बाइक में भिड़त हो गई। हादसे में उद्योग नगर निवासी लीलाधर बैरवा घायल हो गया, जिसकी बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।