श्रीगंगानगर : युवक की लापरवाही पड़ी जान पर भारी, ईयरफाेन लगाकर ट्रेक पर चलते आया ट्रेन की चपेट में

शहर में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला जहां एक युवक की लापरवाही उसकी जान पर भारी पड़ी हैं जिसमें ईयरफाेन लगाकर ट्रेक पर चलते हुए वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। हादसा सराय राेहिला दिल्ली-बीकानेर ट्रेन की चपेट में आने से तब हुआ जब युवक सुबह की सैर के लिए निकला था। हादसा बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे राजकीय खेल मैदान के पास पंजाब ट्रैक पर हुआ। रेलवे पुलिस की रिपाेर्ट पर सदर पुलिस ने मर्ग दर्ज की है।
सदर थाना के ड्यूटी अधिकारी हैडकांस्टेबल दर्शनसिंह ने बताया कि पांच बी की राेही में एक तरफ महाराजा गंगासिंह राजकीय खेल मैदान तथा दूसरी तरफ देवनगर है। बीच में पंजाब काे जाने वाले रेलवे ट्रैक पर देवनगर निवासी 25 वर्षीय पंकज पुत्र हेतराम कानाें में ईयरफाेन लगाकर टहल रहा था। उसी दाैरान दिल्ली से चलकर गंगानगर हाेते हुए बीकानेर जाने वाली सराय राेहिला एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। युवक की उस तरफ पीठ थी और कानाें में म्यूजिक चल रहा था। इसलिए ट्रेन के हाॅर्न काे तथा आसपास देख रहे लाेगाें की आवाजाें काे भी नहीं सुना। देखते ही देखते युवक ट्रेन से कुचला गया। इससे उसकी माैके पर ही माैत हाे गई।