IPL 2020 : टॉस से पहले धोनी ने पूछा ऐसा सवाल जिसे सुन सभी लगे मुस्कुराने

आज से इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच का आगाज हुआ जो की CSK और MI के बीच जारी हैं। करीब 14 महीने बाद महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर उतरे हैं और इन्हें देखने के लिए सभी दर्शक आतुर हैं। धोनी ने अपना आखिरी मैच वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में खेला था। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टॉस जीता और मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टॉस से पहले धोनी ने एक ऐसा सवाल पूछा कि सभी मुस्कुराने लगे।

धोनी ने इस मजाकिया सवाल को सुन सभी हैरान रह गए। धोनी ने जैसे ही टॉस जीता तो उन्होंने कमेंटेटर मुरली कार्तिक से कहा कि वो सोशल डिस्टेंसिंग के संबंध में मैच रेफरी से कुछ पूछना चाहते हैं।

धोनी ने कहा, 'मैं मैच रेफरी से जानना चाह रहा था कि सोशल डिस्टेंसिंग के तहत क्या हम पहली स्लिप ले सकते हैं।' धोनी के इस मजाकिया सवाल को सुनकर मैच रेफरी और पास खड़े दूसरे लोग हंस पड़े।