प्रदेश की सरकार ने केंद्र द्वारा पास किए गए किसान विरोधी बिल के विरोध में 'किसान बचाओ देश बचाओ' अभियान चलाया और जयपुर में गवर्नमेंट हॉस्टल स्थित शहीद स्मारक पर धरना दिया। इस धरने में कांग्रेस की एकजुटता दिखाई दी जहां गहलोत और पायलट एक ही मंच पर साथ नजर आए। पायलट दोपहर करीब 1 बजे धरनास्थल पर पहुंचे। वहीं, गहलोत एक घंटे बाद धरनास्थल पर पहुंचे।
इसके अलावा धरना स्थल पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मुख्य सचेतक महेश जोशी सहित जयपुर शहर के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता, हेरिटेज एवं ग्रेटर नगर निगम के सभी पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, पीसीसी सदस्य, जिला पदाधिकारी एवं कांग्रेस के सभी अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष कार्यकारिणी सहित एवं जयपुर शहर के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।