दिल्ली-NCR में बदला मौसम, दिन में हुआ अंधेरा, धूल भरी आंधी के बाद बारिश शुरू

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में अचानक से मौसम में करवट ली है। रविवार को धूल भरी आंधी के बाद दिल्ली-एनसीआर में बारिश शुरू हो गई। राजधानी दिल्ली और नोएडा से एक जैसी तस्वीरें सामने आई हैं। दिल्ली में कई जगहों पर बारिश थोड़ी ही देर पड़ी लेकिन इससे मौसम सुहाना हो गया।
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए थे। फिर 11 बज के बाद अचानक अंधेरा छा गया फिर देखते ही देखते धूल भरी आंधी चलने लगी। इसके बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में पहले ही बारिश की भविष्यवाणी कर दी थी। बता दें कि मौसम विभाग ने 10 मई के बाद मौसम बदलने की संभावना जताई थी।