दिल्ली: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा, चाकू मारकर की गई थी अंकित शर्मा की हत्या, नाले में मिला था शव

दिल्ली हिंसा में मारे गए आईबी के कर्मचारी अंकित शर्मा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि अंकित शर्मा की हत्या चाकू मारकर की गई है। अंकित के पेट और सीने में चाकू के निशान मिले हैं। पूरे शरीर पर चाकू के कई निशान हैं। उनकी हत्या बेरहमी से की गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि अंकित पर चाकुओं से कई वार किए गए थे और इसी दौरान उनकी मौत हो गई। अंकित शर्मा की हत्या का आरोप आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन पर है। गुरुवार को उनके खिलाफ हत्या, आगजनी और हिंसा फैलाने का केस भी दर्ज हुआ। बता दे, आईबी स्टाफ अंकित शर्मा के परिवार ने आरोप लगाया था कि ताहिर से जुड़े लोग ही उनके बेटे को खींचकर ले गए थे और उसके बाद उसका शव घर वापस आया। इंटीलेंस ब्यूरो (आईबी) के युवा अफसर अंकित शर्मा के पिता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने ताहिर हुसैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और मर्डर के आरोप में आईपीसी की धारा 302, 201, 365, 34 के तहत केस दाखिल हुआ है। वहीं, ताहिर हुसैन का कहना है कि अंकित की मौत से दुखी हूं। अंकित के परिवार के साथ हूं। दंगाई किसी के नहीं होते। मुझे नहीं पता मेरे घर की छत से कौन पेट्रोल बम और पत्थर फेंक रहा था।
बता दे, अंकित का शव बुधवार को दंगाग्रस्त चांद बाग इलाके के एक नाले में मिला था। शर्मा का शव अंत्यपरीक्षण के लिए गुरू तेगबहादुर अस्पताल ले जाया गया। आईबी में ही कार्यरत अंकित के पिता देवेंद्र ने कहा कि वह मंगलवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे घर लौटा था और कुछ ही देर बाद बाहर हालात का जायजा लेने के लिए निकल गया। हालांकि वह कई घंटे तक नहीं लौटे। जब वह घंटों बाद भी अंकित घर नहीं लौटा, तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। अंकित के पिता बताते हैं 'हम जीटीबी और लोक नायक अस्पतालों में भी खोजबीन करने के लिए गए कि क्या उन्हें वहां भर्ती कराया गया था, लेकिन वहां भी वह नहीं मिला। बाद में लगभग 10 बजे, हमें जानकारी मिली कि उसका शव चांद बाग नाले के अंदर पड़ा है। हमने कभी नहीं सोचा था कि उसे मार दिया जाएगा।'

पुलिस ने कहा कि अंकित अपने ऑफिस से घर लौटने के बाद हालात का जायजा लेने के लिए घर से बाहर निकले और इसी दौरान उनका सामना हिंसक भीड़ से हो गया। इस दौरान भीड़ ने पहले उनकी पिटाई की और फिर चाकू मारकर हत्या कर उनके शव को नाले में फेंक दिया।ताहिर हुसैन को बताया आरोपी

इस मामले में आरोपी ताहिर हुसैन के खिलाफ गुरुवार को हत्या, आगजनी और हिंसा फैलाने का केस दर्ज हुआ। केस दयालपुर थाने में दर्ज हुआ। वहीं, आम आदमी पार्टी ने ताहिर हुसैन के खिलाफ कार्रवाई की है। पार्टी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ताहिर हुसैन के खजूरी इलाके में स्थित घर को सील कर दिया। ताहिर हुसैन के घर के छत पर पत्थर, गुलेल और पेट्रोल बम मिला था। आरोप है कि यहां से भी पत्थरबाजी की गई थी।