उत्तरप्रदेश : लिफ्ट देने के बहाने दिल्ली की युवती से तीर्थनगरी में सामूहिक दुष्कर्म

महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध प्रशासन और पुलिस की व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं। कई ऐसी घटनाएं हो रही हैं जिनकी वजह से लड़कियां अपने घर से निकलना मुनासिब नहीं मां रही हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला मथुरा के वृंदावन में जहां बेहद शर्मनाक घटना देखें को मिली। दिल्ली की एक युवती घूमने के लिए तीर्थनगरी गई थी और वहां उसके साथ लिफ्ट देने के बहाने सामूहिक दुष्कर्म किया गया। युवती ने 112 पर फोन कर इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही घटना को अंजाम देने वाले फरार हो गए। युवती की तहरीर पर शनिवार देर शाम रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। पुलिस ने गेस्ट हाउस के कर्मचारियों से पूछताछ की है।

शुक्रवार को दिल्ली की रहने वाली युवती मथुरा-वृंदावन घूमने आई थी। रात करीब 10 बजे वह आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित भरतपुर मोड़ पर वाहन के इंतजार में खड़ी थी। कार में लिफ्ट देकर कुछ युवक उसे वृंदावन चेतन्य विहार स्थित प्रेम गेस्ट हाउस ले आए। युवती का आरोप है कि गेस्ट हाउस में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। इसकी सूचना युवती ने डायल 112 पर दी। इससे पहले ही घटना को अंजाम देने वाले आरोपी भाग गए।

गेस्ट हाउस से पुलिस आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी और अन्य लोगों को कोतवाली ले आई। पीड़ित युवती ने तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। दिनभर की पूछताछ के बाद वृंदावन पुलिस ने देर शाम सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की। सीओ सदर रमेश तिवारी ने बताया कि युवती की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें ओम प्रकाश, रामेश्वर और मोनू नामजद और दो-तीन अज्ञात शामिल हैं। दो युवकों को हिरासत में भी लिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ। गौरव ग्रोवर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं गेस्ट हाउस की भी जांच की जा रही है। जहां एक ही आईडी पर दो कमरे बुक कर लिए गए थे।