CAA Protest: जामिया में चली गोली, एक छात्र घायल, देखे वीडियो

दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के विरोध में चल रहे प्रदर्शन में बवाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को जामिया यूनिवर्सिटी इलाके में सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक अनजान शख्स ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक छात्र घायल हो गया। घायल छात्र को होली फैमिली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के व्यवस्था के बाद भी गोली चली। पूरे मार्च वाले इलाके में भारी मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती है फिर भी आरोपी युवक ने खुलेआम बंदूक से गोली चलाई।

दिल्ली पुलिस ने गोली चलाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। शख्स के पास से पिस्टल बरामद कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं। गोली चलाने वाला शख्स कैमरे में कैद हो गया है। विडियो में शख्स को पिस्टल निकालते और गोली चलाते देखा जा सकता है।

बता दें कि गुरुवार को जामिया से राजघाट तक सीएए के विरोध में मार्च निकाला जा रहा था।