दिल्ली चुनाव: महिलाओं को 'सलाह' पर भिड़े अरविंद केजरीवाल और स्मृति इरानी

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी हैं।मतदान के दिन भी नेताओं का हमला एक दूसरे पर चालू है। केजरीवाल ने शनिवार सुबह ट्वीट कर सभी महिलाओं से वोट देने की अपील की। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'वोट डालने ज़रूर जाइये, सभी महिलाओं से ख़ास अपील- जैसे आप घर की ज़िम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की ज़िम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलायें वोट डालने ज़रूर जायें और अपने घर के पुरुषों को भी ले जायें। पुरुषों से चर्चा ज़रूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।' लेकिन केजरीवाल की यह बात केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पसंद नहीं आई और उन्होंने केजरीवाल पर महिला विरोधी होने का आरोप लगा दिया। इरानी ने लिखा कि ‘आप क्या महिलाओं को इतना सक्षम नहीं समझते कि वे स्वयं निर्धारित कर सकें कि किसे वोट देना है? हैशटैग महिलाविरोधीकेजरीवाल।’

इस पर केजरीवाल ने जवाब में ट्विट किया कि स्मृति जी, दिल्ली की महिलाओं ने किसे वोट देना है ये तय कर लिया है। और पूरी दिल्ली में इस बार अपने परिवार का वोट महिलाओं ने ही तय किया है। आखिर घर तो उन्हें ही चलाना होता है।