दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार 672 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिनमें से 20% यानी 133 प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज है। यह बात असोसिएशन ऑफ डिमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) के आंकड़ों में सामने आई है। आंकड़ों में बताया गया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के 51% उम्मीदवार दागी हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी के 25% प्रत्याशी और बीजेपी के 20% प्रत्याशियों ने अपने चुनावी हलफनामों में यह घोषणा की है कि उनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। एडीआर ने कहा कि कांग्रेस के भी 15% प्रत्याशियों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है। बता दे, दिल्ली में आठ फरवरी को वोटिंग होने वाली है।
आप पार्टी के 36 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 67 उम्मीदवारों में से 17 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। लिस्ट में कांग्रेस तीसरे, बीएसपी चौथे और एनसीपी पांचवे नंबर पर है। इसबार दागी 2015 के चुनाव से ज्यादा हैं। तब के चुनाव में 673 उम्मीदर थे। इसमें से 114 (17%) दागी थे।
दागी उम्मीदवारों की लिस्ट में सबसे ऊपर आम आदमी पार्टी का नाम है। इसके 70 में से 36 उम्मीदवार दागी है। इसके बाद नाम आता है भारतीय जनता पार्टी का। जिसके 67 में से 17 उम्मीदवार दागी है। तीसरे नंबर पर कांग्रेस जिसके 66 में से 13 उम्मीदवार दागी है। चौथे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी है। जिसके 66 में से 10 उम्मीदवार दागी है। पांचवे नंबर पर नैशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी है। जिसके 5 में से 2 उम्मीदवार दागी है। इसबार दागी 2015 के चुनाव से ज्यादा हैं। तब के चुनाव में 673 उम्मीदर थे। इसमें से 114 (17%) दागी थे।इस चुनाव में टॉप 3 अमीर उम्मीदवारों की बात करें तो तीनों आप पार्टी से हैं। पहले नंबर पर आप पार्टी के धर्मपाल लकारा हैं। वह मुंडका से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पास 292 करोड़ रुपये की संपत्ति है। दूसरे नबंर पर आप की उम्मीदवार प्रमिला टोकस हैं। उनके पास 80.8 करोड़ की संपत्ति हैं। तीसरे नंबर पर राम सिंह नेताजी हैं। वह बदरपुर से उम्मीदवार हैं। उनकी संपत्ति भी 80 करोड़ है।