दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने और सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से पालन करने लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कई नियम बनाए है। इन नियमों का अब उल्लंघन करने पर जुर्माना लिया जाएगा। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने इन नियमों को मंजूरी दी है।
क्या हैं नियम और निर्देश- क्वारनटीन नियम का पालन
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
- सभी सार्वजनिक स्थलों और कार्य स्थलों पर फेस मास्क/कवर अनिवार्य
- सार्वजनिक स्थानों पर थूकने की मनाही
- सार्वजनिक स्थानों पर पान गुटखा, तंबाकू के सेवन की मनाही
बता दे, दिल्ली में बढ़ता कोरोना सक्रमण अब चिंता का विषय बन गया है। शनिवार को एक दिन में 2134 नए कोरोना के नए मामले सामने आए जिससे राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38958 हो चुकी है। लिहाजा संक्रमण पर रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कई कदम उठाए हैं।
नियमों का उल्लंघन करने पर लगेगा जुर्मानादिल्ली महामारी रोग, (Covid-19 का प्रबंधन) विनियम, 2020 का उल्लंघन करने पर दिल्ली सरकार कार्रवाई करेगी। इसके तहत दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव, दिल्ली सरकार के DGHS, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, चीफ डिस्ट्रिक्ट मेडिकल ऑफिसर, एसडीएम, डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर, दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अधिकृत अफसर, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट द्वारा अधिकृत अफसर, नगर निगम के जोन के डिप्टी कमिश्नर की ओर से अधिकृत अफसर और दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर और उससे ऊपर की रैंक के अधिकारी एक्शन ले सकेंगे।
अमित शाह की आज दो बड़ी बैठकवहीं, दिल्ली में कोरोना वायरस के हालात को लेकर आज गृहमंत्री अमित शाह ने बैठक बुलाई है। सुबह 11 बजे होने वाली इस उच्च स्तरीय बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया, दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल सहित गृह मंत्रालय के अन्य अधिकारी शामिल रहेंगे। शनिवार को अमित शाह के कार्यालय की तरफ से ट्वीट किया गया, 'गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन दिल्ली में कोरोना के संदर्भ में स्थिति की समीक्षा के लिये दिल्ली के उप-राज्यपाल, मुख्यमंत्री और एसडीएमए के सदस्यों के साथ रविवार 14 जून की सुबह 11 बजे बैठक करेंगे। इस दौरान मीटिंग में एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।'
वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने आज एक और बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 5 बजे होने वाली है। इस बैठक में दिल्ली नगर निगम के सभी मेयर रहेंगे। इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री और दिल्ली के उप राज्यपाल इस बैठक में शामिल होंगे। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन भी होंगे।
बता दे, दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण होने वाली मौत का आंकड़ा भी बढ़ा है। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक कोरोना वायरस के कारण 1271 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि दिल्ली में कोरोना मरीज इलाज के बाद डिस्चार्ज भी हो रहे हैं। दिल्ली में अब तक 14 हजार 945 मरीजों का इलाज किया जा चुका है।