अपनी पत्नी के बारे में मुस्‍कुराते हुए केजरीवाल ने कही ये बड़ी बात...

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) को मिली प्रचंड जीत के बाद समर्थकों को शुक्रिया अदा करते हुए केजरीवाल ने कहा दिल्लीवालों I Love You। उन्होंने यह भी कहा कि आज मेरी बीवी का बर्थडे भी है। ये बात सुनते ही वहां उपस्थित लोग खुशी से झूम उठे और केक-केक चिल्लाने लगे। ये बात सुनकर पास खड़ी सुनीता केजरीवाल भी मुस्कुरा उठीं। सोशल मीडिया पर लोग सुनीता केजरीवाल को उनके 54वें जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं।

आपको बता दे, सुनीता केजरीवाल पहली बार अरविंद केजरीवाल के लिए वोट मांगती नजर आईं। इससे पहले वो आईआरएस अफसर होने के चलते अपने प्रोटोकॉल फॉलो कर रही थीं। लेकिन कुछ साल पहले उन्होंने परिवार के लिए अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। अरविंद केजरीवाल की क्लासमेट रहीं सुनीता केजरीवाल की पति के साथ आपसी समझदारी साफ नजर आती है। हाल ही में जब वो डोर टू डोर प्रचार कर रही थीं, बीजेपी नेताओं ने अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कहा था। इसके जवाब में सुनीता ने कहा था कि दिल्ली की जनता उन्हें जवाब देगी। दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की परीक्षा पास करने के बाद अरविंद और सुनीता नागपुर स्थित राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में पहली बार मिले थे। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। कुछ समय बाद अरविंद केजरीवाल ने सुनीता से अपने दिल की बात कह दी। उन्होंने अपने प्यार का इजहार किया।

अरविंद केजरीवाल ने एक इंटरव्यू में बताया कैसे उन्होंने सुनीता को प्रपोज किया था। जिसके बाद झट से सुनीता ने हां कह दिया था।इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। सुनीता केजरीवाल अक्सर हर मंच से अपने पति के साथ भी नजर आती हैं। 2020 के चुनाव में भी वो सक्र‍िय भूमिका में नजर आईं। वो आम आदमी पार्टी के लिए डोर टू डोर कैंपेन कर रही थीं।

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव नतीजों में आम आदमी पार्टी की एक बार फिर सरकार बना रही है। दिल्ली आम आदमी पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने चुनाव में जीत दर्ज की है। वहीं बीजेपी को एक बार फिर दिल्ली विधानसभा में मात खानी पड़ी।