देश में 3,850 मौतें, आज 124 संक्रमितों ने दम तोड़ा, सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 60 की मौत

देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। आज खबर लिखे जाने तक संक्रमण के 5,316 नए मामले सामने आ चुके है। वहीं इस वायरस से 97 लोगों की मौत हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा 60 लोगों की मौत महाराष्ट्र में है। यहां अब तक 1,577 लोग जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा दिल्ली में 23, राजस्थान में 3, पश्चिम बंगाल में 4, तमिलनाडु में 5, गुजरात में 27, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 1-1 संक्रमित की मौत हुई।

इसके पहले शुक्रवार को 142 लोगों ने दम तोड़ा। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 63 लोगों की मौत हुई। यहां मृतकों की संख्या 1517 हो गई है। इसके अलावा गुजरात में 29, उत्तरप्रदेश और दिल्ली में 14-14, पश्चिम बंगाल में 6, तेलंगाना में 3, राजस्थान में 2, मध्यप्रदेश, केरल और आंध्रप्रदेश में 1-1 की जान गई।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य - मौतें
महाराष्ट्र - 1577
गुजरात - 802
मध्य प्रदेश - 272
पश्चिम बंगाल -269
राजस्थान - 156
दिल्ली - 231
उत्तर प्रदेश - 152
आंध्र प्रदेश - 56
तमिलनाडु - 104
तेलंगाना - 48
कर्नाटक - 42
पंजाब - 39
जम्मू-कश्मीर - 20
हरियाणा - 16
बिहार - 11
झारखंड- 03
हिमाचल प्रदेश - 04
केरल - 05
असम - 04
उत्तराखंड - 01
मेघालय - 01
ओडिशा - 07टॉप-10 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर - मौतें
मुंबई - 909
अहमदाबाद -645
पुणे - 243
कोलकाता - 176
इंदौर - 109
जयपुर - 77
उज्जैन - 51
सूरत - 57
ठाणे - 84
भोपाल - 40

17 मई को सबसे ज्यादा 165 मौतें

तारीख - मौतें
15 मई - 95
16 मई -106
17 मई -165
18 मई -131
19 मई - 147
20 मई - 132
21 मई - 148
22 मई - 147