कोटा : सास के तानों से विवाहिता हुई तंग और पी लिया कीटनाशक, हॉस्पिटल जाते समय मौत

बारां के अंता कस्बे के खान की झोपड़िया गांव में तब सनसनी फ़ैल गई जब एक विवाहिता ने कीटनाशक पी लिया और अस्पताल जाते समय उसकी मौत हो गई। महिला गृह क्लेश से तंग आ चुकी थी और सास के तानों से पीड़ित थी। 24 वर्षीय मृतका सुमन कहार के पीहर वालों ने सास पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत देने की बात कही है। फिलहाल मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। सास के तानों से परेशान होकर सुमन को पीहर लेकर आये थे। अभी 3 दिन पहले ही पति के साथ ससुराल गई थी। सुबह दोनों में बहस हुई थी। जिसके बाद सुमन ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया।

मृतका के भाई दयाराम कहार ने बताता कि वो मानपुरा के निवासी है। तीन साल पहले उसकी बहिन सुमन की शादी, खान की झोपड़िया में बलराम से की थी। बलराम अपने माता पिता के साथ रहता था। शादी के बाद से ही सास, सुमन से छोटी छोटी बात पर झगड़ा करती थी। मारपीट नही करती थी। मृतका के पति बलराम ने बताया कि दोनों के बीच छोटी छोटी बातों पर झगड़ा होता था। गाय का दूध नहीं निकालने व गाय को नहीं संभालने की बात पर मां गुस्सा करती थी। इस कारण उसे पीहर में छोड़कर आया था। देवता के धोक लगाने जाने के कारण सुमन को लेकर आया था। सुबह मशीन पर गया था। पीछे से क्या हुआ पता नहीं चला। सूचना मिली कि सुमन ने घर में रखा सिंघाड़े की फसल में छिड़काव करने वाला स्प्रे पी लिया।