कोटा : पुलिस ने बरामद की गांजे की बड़ी खेप, गिरफ्तार हुआ बदमाश

रेलवे कॉलोनी पुलिस ने एक बदमाश के पास से 20 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। बदमाश ट्राॅली बैग और पिट्ठू बैग में गांजा रखकर ले जा रहा था। डीएसपी भगवत सिंह हिंगड़ ने बताया कि माला फाटक फ्लाईओवर के पास नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार को रोककर चैक किया। उसके बैग खुलवाए तो उसमें गांजा मिला। पुलिस ने मामले में दीपक जैन (24) पुत्र रविन्द्र जैन निवासी मोड़क हाल टींकू खटीक का मकान सोगरिया को गिरफ्तार किया। बदमाश ने बताया कि वो यह गांजा ट्रेन में उड़ीसा से लाया है।

इधर, महिला तस्कर गिरफ्तार

भीमगंजमंडी पुलिस ने गुरुवार देर एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर 1 किलो 225 ग्राम गांजा बरामद किया है। सीआई हर्षराज सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान आर्य समाज मंदिर के पास से महिला को रोककर पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। महिला से पूछताछ पर उसने अपना नाम नेहरू नगर निवासी बानो सफी महोम्म्द बताया है।