विश्व पहले कोरोना से परेशान था लेकिन उसके बाद इसके नए स्ट्रेन ने और चिंता बढ़ा दी हैं। ब्रिटेन में मिला कोरोना का यह नया स्ट्रेन धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है। कोरोना के नए स्ट्रेन ने अब राजस्थान में दस्तक दी हैं। श्रींगंगानगर जिले में कोरोना संक्रमण के यूके स्ट्रेन के तीन संक्रमित मिले हैं। तीनों सादुलशहर के रहने वाला बताए जा रहे हैं। जो 18 दिसंबर को ब्रिटेन से लौटे थे। जिसके बाद चिकित्सा विभाग और अधिकारी हरकत में आ गए। जिसके बाद तीनों को श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां तीनों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
सादुलशहर के एक परिवार के 3 लोग 18 दिसंबर को ब्रिटेन से लौटे थे। तीन 28 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। नए स्ट्रेन की जांच के लिए तीनों के सैंपल पूणे भेजे गए थे। जिसकी बाद आज तीनों लोगों में कोरोना का यूके स्ट्रेन पाया गया है। जो पति-पत्नी और एक बच्चा है। गौरतलब है कि गंगानगर में 18 दिसंबर को कुल 23 लोग ब्रिटेन से लौटे थे। यूके से लौटे 23 लोगों में से 12 श्रीगंगानगर शहर के थे। पांच व्यक्ति सादुलशहर क्षेत्र के हैं। श्रीकरणपुर और घड़साना क्षेत्र में भी कुछ लोग भी यूके से लौटे थे।