कोरोना : मरते हुए मरीजों को मेडिकल स्टाफ दे रहे सेलफोन, ताकि अपने परिजनों को कह सके अलविदा

दुनियाभार में कोरोना वायरस के 1,431,375 मामलों के साथ अब तक कुल 82,145 लोगों की मौत हो चुकी है। वायरस से संक्रमित 301,385 लोग अबतक ठीक हो चुके हैं। इटली, स्पेन, ब्रिटेन और फ्रांस में ज्यादा संख्या में मौतें हो रही हैं। अमेरिका में सबसे ज्‍यादा (383,000+) पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। स्पेन में 140,000, इटली में 135,000 और फ्रांस में 110,00 कोरोना संक्रमण के मामले हैं। इटली में मौत का आंकड़ा 17,127, स्पेन में 13,897, अमेरिका में 12,021 और फ्रांस में 10,343 है। कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण की वजह से मौत के मुंह में जा रहे मरीजों के कई दर्दनाक कहानियां सामने आ रही हैं। ब्रिटेन का कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से बुरा हाल है। वहां के हॉस्पिटल संक्रमित मरीजों से भरे हुए हैं। ब्रिटेन के हॉस्पिटल से महामारी के कई दर्दनाक किस्से सामने आ रहे हैं। एक ऐसे ही मामले में बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल के मेडिकल स्टाफ मरते हुए मरीजों को अपना सेलफोन दे रहे हैं ताकि वो अंतिम वक्त में अपने परिजनों को अलविदा कह सकें। ब्रिटेन की एक वेबसाइट स्टैंडर्ड डॉट को डॉट यूके ने हॉस्पिटल में रोज घट रही ह्रिदय विदारक घटनाओं की जानकारी दी है।
एक हॉस्पिटल के बारे में जानकारी देते हुए वेबसाइट में लिखा है कि पहले हॉस्पिटल के दरवाजे पर लिखा होता था- एक वक्त में दो ही विजिटर्स प्रवेश करें। पिछले कुछ दिनों में हॉस्पिटल के दरवाजे पर लिखी लाइन बदल गई। वहां लिखा था- एक विजिटर्स प्रवेश करें। हालात और बिगड़ने पर दरवाजे पर लिखना पड़ा- ओनली वन विजिट।।और वो भी अगर आप मर रहे हों तो। ब्रिटेन के हॉस्पिटल में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के साथ विजिटर्स को आने की अनुमति नहीं है। मरीजों के परिजन या तो खुद संक्रमित होते हैं या फिर उन्हें वायरस इनक्यूबेटर्स में रखा जाता है, ताकि उन्हें संक्रमण से बचाए रखा जा सके।परिजनों को अलविदा कह सकें

बताया जा रहा है कि हॉस्पिटलों में पर्याप्त मात्रा में प्रोटेक्टेशन इक्वीपमेंट नहीं है। अगर आप किस्मत वाले हैं तभी पीपीई पहनकर आप मरते हुए परिजनों को देख पाएंगे और वो भी सिर्फ कुछ हॉस्पिटल में। बाकि हॉस्पिटल में मरते हुए मरीजों को मेडिकल स्टाफ अपना सेलफोन दे देते हैं ताकि वो अपने अंतिम वक्त में अपने परिजनों को अलविदा कह सकें।