कोरोना संकट / 800 KM पैदल चलकर मुंबई से सलामतपुर पहुंचे 51 लोग, अभी 700 KM की दूरी और तय करना बाकी

कोरोना वायरस लॉकडाउन में सरकार की मनाही के बावजूद लोग पैदल-पैदल सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं। हाल ही में ताजा मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है यहां उत्तर प्रदेश बहराइच के रहने वाले विद्यार्थियों और तिहाड़ी मजदूरों ने मुंबई कल्याण से 800 KM का पैदल सफर कर रायसेन जिले के सलामतपुर पहुंचे। हालाकि, अभी घर पहुंचने केलिए इन लोगों को 700 KM का सफर और पैदल ही तय करना है। ये लोग अपने साथ कुछ कपड़े, बिस्कुट और पानी जैसी चीजें लेकर निकले थे।

यह लोग 10 अप्रैल को मुंबई कल्याण से निकले थे। 12 दिन का पैदल सफर तय बुधवार सुबह 11 बजे ये लोग सलामतपुर पहुंचे। यहां इन सभी 51 लोगों के खाने पीने की व्यवस्था सांची जनपद की पंचायत ढकना चपना द्वारा की गई।