मुंबई / धारावी में आज सामने आए कोरोना के 41 नए मामले

महाराष्ट्र में 24 घंटे में 2,598 नए मामले सामने आए। 1,438 केस मुंबई में मिले। महाराष्ट्र में कुल मरीजों की संख्या 59,546 हो गई। जबकि मुंबई में 35,273 संक्रमित हैं। कोरोना से 85 मौत की पुष्टि हुई।

मुंबई के 24 वार्ड में से 6 वार्ड में कोरोना संक्रमण के 14000 से ज्यादा मामले हैं। बीएमसी (BMC) द्वारा वार्ड वार एकत्रित आंकड़ों के अनुसार, इन 6 वार्डों में से प्रत्येक में 2000 से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले हैं। इसके अनुसार जी- उत्तर वार्ड इस सूची में शीर्ष पर है। यहां कुल 2,728 कोरोना संक्रमण के मामले हैं। इस वार्ड में धारावी, दादर और माहिम जैसे इलाके हैं।

महाराष्ट्र में अब तक 1,982 मौतें हो चुकी हैं। महामारी को काबू करने के लिए 6 लाख 12 हजार 745 लोगों को घर और 35 हजार 122 लोगों को सरकारी सेंटर्स में क्वारैंटाइन किया गया है। अब तक कुल 4 लाख 19 हजार 417 के टेस्ट किए जा चुके हैं।

धारावी में 1715 मामले

मुंबई के धारावी में आज मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया है। वहीं, 41 लोग पॉजिटिव पाए गए। यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1715 हो गई है। एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्तियों में से एक धारावी में 6.5 लाख से अधिक लोग 2.5 वर्ग किमी के क्षेत्र में रहते हैं।

2,095 पुलिसकर्मी संक्रमित


महाराष्ट्र में कोरोना ने अब तक 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। 24 घंटे में 130 से ज्यादा पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए। कुल संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 2,095 हो गई। 236 अधिकारी हैं। 1,859 अन्य कांस्टेबल रैंक के कर्मचारी हैं। सभी का इलाज चल रहा है। 75 अधिकारी और 822 कांस्टेबल ठीक हो चुके हैं।