केरल ने फिर डराया, यहां 2 दिन से मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी; देश में 24 घंटे में मिले 48,415 नए मरीज

भारत में कोरोना के केस अब कम हो रहे है लेकिन इस बीच केरल के आंकड़े एक बार फिर चिंता बढ़ा रहे है। केरल में बीते दो दिनों से नए केस 13,500 से ज्यादा आ रहे हैं। इससे पहले 21 जून को यह संख्या घटकर 7,449 तक पहुंच गई थी। केरल में बुधवार को 13,658 नए मामले सामने आए। 11,808 लोग ठीक हुए और 142 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 29.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 28.09 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,236 लोगों की मौत हो गई। 1,00,877 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। केरल में सबसे ज्यादा मामले मलप्पुरम में आए हैं जहां 1708 लोग संक्रमित मिले। इसके बाद कोल्लम में 1513, त्रिशूर में 1483 और एर्नाकुलम में 1372 मामले सामने आए हैं। नए मामलों में से 47 लोग अन्य राज्यों से आए हैं जबकि 12660 लोग संक्रमित के संपर्क में आने से महामारी की चपेट में आए।

आपको बता दे, देश में बुधवार को 48,415 नए मरीजों की पहचान हुई। 61,494 ठीक हो गए और 988 ने जान गंवाई। कल ठीक हुए मरीजों के पास देश में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 14,083 की कमी आई है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.04 करोड़
- अब तक ठीक हुए: 2.94 करोड़
- अब तक कुल मौतें: 3.99 लाख
- अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 5.17 लाख

प्रमुख राज्यों के हाल

महाराष्ट्र में बुधवार को 9,771 लोग संक्रमित पाए गए। 10,353 लोग ठीक हुए और 141 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 60.61 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 58.19 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.21 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.16 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में बुधवार को 403 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 352 लोग ठीक हुए और एक की मौत हो गई। अब तक 9.94 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.75 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,439 लोगों की मौत हो चुकी है। 5,964 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में बुधवार को कोरोना संक्रमितों का डेटा नहीं आया है। इससे एक दिन पहले बुध‌ार को 172 लोग संक्रमित पाए गए। 254 लोग ठीक हुए और 18 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.05 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.80 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,577 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 2,946 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में बुधवार को 100 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 191 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,921 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 1,471 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में बुधवार को 90 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 304 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,059 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 3,013 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में बुधवार को 94 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 240 लोग ठीक हुए और 6 की मौत हो गई। अब तक 14.34 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.07 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,977 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,379 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में बुधवार को 33 नए मामले सामने आए। 78 लोग ठीक हुए और 15 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,969 लोगों की मौत हो गई। 570 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

ओडिशा में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,087 मामले सामने आए है। अभी क्वारंटाइन में 1775 लोग हैं।

मिजोरम में बुधवार को कोरोना के 417 नए मामले दर्ज किए। साथ ही राज्य में कोरोना के मामलों की संख्या 20,492 हो गई है। फिलहाल राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 4,211 और मरने वालों की कुल संख्या 93 है।