फ्रांस / 28 हजार लोगों की मौत, देश में 1 लाख 79 हजार से ज्यादा संक्रमित

दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 48 लाख 1 हजार 532 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 18 लाख 58 हजार 108 ठीक हुए हैं। वहीं, मौतों का आंकड़ा 3 लाख 16 हजार 663 हो गया है।

अमेरिका में 24 घंटे में 820 लोगों की जान गई है। मरने वालों का आंकड़ा 90,978 हो गया है। यहां हर दिन होने वाली मौतों में कमी आई है। देश में 15 लाख 27 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी सबसे ज्यादा प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में संक्रमण के तीन लाख से ज्यादा केस हैं। न्यूजर्सी में एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 10 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका / 50 राज्यों में से 19 में संक्रमण की दर घटी, 30 राज्यों ने लॉकडाउन में दी ढील

फ्रांस में 28 हजार 108 मौतें

वहीं, फ्रांस की बात करे तो यहां पिछले 24 घंटे में 483 लोगों की मौत हुई है। मृतकों की संख्या 28 हजार 108 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार बताया कि रविवार को अस्पतालों में 54 लोगों की मौत हुई जबकि वृद्धाश्रमों में 429 जान गई। देश में 1 लाख 79 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। कोरोना वायरस संक्रमण वाले अस्पताल में लोगों की संख्या शनिवार को 19,432 से गिरकर 19,361 हो गई। बताया गया कि अब लगातार सातवें सप्ताह में मामलों में गिरावट देखी गई। गहन देखभाल में लोगों की संख्या में गिरावट की सूचना दी गई। 45 मामले की कमी से गहन देखभाल में लोगों की संख्या 2,087 तक रह गई है।

अमेरिका / 90 हजार से ज्यादा मौतें, न्यूयॉर्क के गवर्नर ने लाइव कार्यक्रम में करोना टेस्ट करवाया

लॉकडाउन में ढील

फ्रांस ने अपनी सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए दो महीने से लागू लॉकडाउन के नियमों में ढील दी है। यहां कुछ आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने की इजाजत है। स्वास्थ्य मंत्री ओलिवर वीरन ने कहा है कि 10 से 15 दिनों के दौरान स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।