भारत में में कोरोना पीड़ितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. यहां अब तक 1,51,767 संक्रमित मामले सामने आ चुके है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बुधवार सुबह तक देश में 4,337 लोगों की मौत हुई है। देश में 83,004 लोग अभी भी कोरोना पॉजिटिव हैं। 64,425 लोग रिकवरी के बाद घर जा चुके हैं। वहीं, देश की राजधानी में पिछले 24 घंटों में आए आंकड़ों ने केजरीवाल सरकार की नींद उड़ा दी है. दिल्ली में मंगलवार 26 मई को जहां 412 मामले सामने आए थे वही, बुधवार को इसमें जबरदस्त उछाल आया है. यहां बुधवार को 792 नए मामले आए हैं जो एक रेकॉर्ड है। यहां अब कुल मामलों की संख्या 15,275 हो गई है जिनमें से 7,690 ऐक्टिव केस हैं। दिल्ली सरकार की तरफ से जारी बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में अबतक Covid-19 पीड़ित 303 मरीजों की मौत हो चुकी है। सिर्फ इस आंकड़े से राहत महसूस कर सकती है दिल्ली
दिल्ली में कोरोना से रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में 310 मरीज ठीक हुए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई है। दिल्ली के कुल 15,257 कन्फर्म मामलों में से 7,264 रिकवर हुए हैं। यानी दिल्ली का रिकवरी रेट 47.5% है। अगर यही ट्र्रेंड जारी रहता है और नए केसेज नहीं बढ़ते तो दिल्ली का रिकवरी रेट 50% के पार जा सकता है। ऐसा हुआ तो दिल्ली में रिकवर्ड पेशेंट्स की संख्या ऐक्टिव केसेज से ज्यादा हो जाएगी।