कनाडा में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। यहां सुदूर इलाक़ों में भी फैल रहा है। आर्कटिक सर्कल के पास क़रीब 40,000 की आबादी वाले एक दूरदराज के क्षेत्र नुनावुत में संक्रमण का पहला सामने आया है।
सरकारी आँकड़ों के मुताबिक़ देश भर में अब तक 55,061 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं और 3,391लोगों की मौत हो चुकी है। नेशनल पोस्ट अख़बार के विश्लेषण से पता चला है कि कोरोना वायरस कनाडा में अमरीका से पहुँचा है ना कि चीन से। सांसदों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के महामारी विशेषज्ञ डॉक्टर ब्रुस आइलवर्ड् को औपचारिक समन भेजने के लिए मतदान किया था लेकिन संगठन ने पिछले आमंत्रण को ठुकरा दिया था।
सांसद उनसे यह पूछना चाहते हैं कि विश्व स्वास्थ्य संगठन अपने शुरुआती गाइडलाइन्स में इस नतीजे पर कैसे पहुंचा था कि उसने मास्क पहनने की अनिवार्यता से मना किया था। इसके अलावा भी कई ऐसे सवाल उनसे पूछे जाने की उम्मीद है। सीडी हॉवे इंस्टीट्यूट की ओर से इकट्ठा किए गए आकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं कि कनाडा अब आधिकारिक रूप से मंदी में जा चुका है।