देश में कोरोना का कहर जारी, एक दिन में रिकॉर्ड 141 मरीजों की हुई मौत

कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मंगलवार को रिकॉर्ड 141 मरीजों की मौत हो गई। अब तक एक दिन में हुई मौतों में यह सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही देश में इस वायरस से होने वाली मौत का आंकड़ा 2435 तक पहुंच गया है। बता दे, इससे पहले 5 मई को 126 मौतें हुईं थीं। मंगलवार को होने वाली मौतों में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 53 लोगों की जान गई। इसी के साथ राज्य में मरने वालों की संख्या 921 तक पहुंच गई है। इनमें 556 संक्रमित मुंबई से थे। गुजरात में 24 संक्रमितों की जान गई। यहां अब तक 537 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में भी अब तक की रिकॉर्ड 33 मौतें दर्ज की गईं। इसी के साथ यहां मरने वालों का आंकड़ा अब 106 हो गया है। उधर, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 8-8 मौतें हुईं। राजस्थान में 4, मध्य प्रदेश में 4, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में 2-2, आंध्र प्रदेश, असम और पंजाब में 1-1 संक्रमित ने दम तोड़ा।

इसके पहले देश में सोमवार को 81 लोगों की मौत हुई थी। अब तक एक दिन की सबसे ज्यादा 126 मौतें 5 मई को हुई थीं। इसके अलावा 10 मई को 112 लोगों की मौत हुई थी और 9 मई को 109 लोगों ने जान गंवाई थी।

टॉप-7 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

मुंबई - 556 मौतें
अहमदाबाद - 421 मौतें
पुणे -164 मौतें
कोलकाता - 135 मौतें
इंदौर - 92 मौतें
जयपुर - 60 मौतें
उज्जैन - 45 मौतें