जयपुर / 25 मई से शुरू होगा उड़ानों का सिलसिला, जाने 21 फ्लाइट्स का पूरा शेड्यूल

दो महीने लॉकडाउन में रहने के बाद देश एक बार फिर उड़ान भरने को तैयार हैं। सोमवार 25 मई से जयपुर एयरपोर्ट एक बार फिर चुस्ती-फुर्ती के साथ काम पर लौटेगा। यहां 25 मई से 13 शहरों के लिए 21 फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी। लॉकडाउन से पहले 21 शहरों के लिए फ्लाइट्स का संचालन हो रहा था।

जानिए किस शहर के लिए कितनी फ्लाइट्स हैं

मुम्बई के लिए जयपुर से कुल 2 फ्लाइट होंगी

- इंडिगो की फ्लाइट 6E-218 सुबह 6:40 बजे
- स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-279 सुबह 8 बजे

बेंगलुरू के लिए जयपुर से 3 फ्लाइट होंगी

- इंडिगो की फ्लाइट 6E-839 सुबह 5:50 बजे
- एयर एशिया की फ्लाइट I5-1721 सुबह 9:25 बजे
- इंडिगो की फ्लाइट 6E-498 दोपहर 12:40 बजे

दिल्ली के लिए कुल 4 फ्लाइट होंगी

- इंडिगो की फ्लाइट 6E-203 दोपहर 12:30 बजे
- एयर इंडिया की फ्लाइट AI-492 शाम 5 बजे
- एयर इंडिया की फ्लाइट AI-9844 सुबह 10:45 बजे
- एयर इंडिया की फ्लाइट AI-9644 रात 9:10 बजे

हैदराबाद के लिए 2 फ्लाइट होंगी

- एयर एशिया की फ्लाइट I5-1543 सुबह 11:50 बजे
- इंडिगो की फ्लाइट 6E-471 शाम 8:05 बजे

पुणे के लिए भी 2 फ्लाइट होंगी


- एयर एशिया की फ्लाइट I5-1427 शाम 5:15 बजे
- स्पाइस जेट की फ्लाइट SG-6636 शाम 4:35 बजे

- कोलकाता के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6E-6156 शाम 4:45 बजे जाएगी

- आगरा के लिए सुबह 7:35 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट AI-9687 जाएगी

- सूरत के लिए स्पाइस जेट फ्लाइट SG-2763 सुबह 5:45 बजे जाएगी

- जालंधर के लिए स्पाइसजेट फ्लाइट SG-2750 सुबह 7:20 बजे जाएगी

- उदयपुर के लिए स्पाइस जेट फ्लाइट SG-6632 सुबह 10 बजे जाएगी

- अमृतसर के लिए स्पाइस जेट फ्लाइट SG-3522 सुबह 11:45 बजे जाएगी

- गुवाहाटी के लिए स्पाइसजेट फ्लाइट SG-448 दोपहर 2:20 बजे जाएगी

- वाराणसी के लिए स्पाइसजेट फ्लाइट SG-2752 दोपहर 2:20 बजे जाएगी

वहीं, राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की बात करे तो यहां शनिवार को 48 नए पॉजिटिव केस मिले। इनमें नागौर में 17, कोटा में 10, झुंझुनू में 6, जयपुर में 5, झालावाड़ में 4, धौलपुर में 2, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, भरतपुर और अजमेर में 1-1 संक्रमित मिला। इनके अलावा, राज्य में संक्रमण से दो लोगों की जान गई। जयपुर और कोटा में 1-1 संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई। इसे मिलाकर राज्य में अब तक संक्रमण से 155 की जान जा चुकी है।राजस्थान में 3 मार्च को पहला कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया था। इसके बाद से अब तक करीब 83 दिनों में कुल आंकड़ा 6542 पहुंच चुका है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इनमें 3692 रिकवर भी हो चुके हैं। वहीं, 3258 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में सिर्फ 2695 एक्टिव केस बचे हैं।