उत्तराखंड / पुलिस मुख्यालय में कोरोना ने रखे कदम, महिला कांस्टेबल निकली संक्रमित

उत्तराखंड के पुलिस मुख्यालय में कोरोना के कदम पड़ चुके है। यहां पुलिस हेडक्वार्टर के सेक्शन में तैनात महिला कांस्टेबल रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई है। महिला पुलिस के कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) आते ही सेक्शन के आठ अन्य कर्मचारियों को तुरंत ही क्‍वारंटीन कर दिया गया है। साथ ही सेक्शन के साथ मुख्यालय को सैनिटाइज करने का भी काम देर शाम शुरू कर दिया गया। महिला के संक्रमित मिलने के बाद पुलिस हेडक्वार्टर में हड़कम्प की स्थिति बन गई है। जानकारी के मुताबिक, महिला का पति हरिद्वार में पुलिस डिपार्टमेंट में ही तैनात था, लेकिन आजकल ड्यूटी के लिए उत्तरकाशी जिले में गए हैं, जहां उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

पति के पॉजिटिव आने के बाद पुलिस हेडक्वार्टर में तैनात महिला का भी रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाया गया। इसके बाद महिला की पॉजिटिव रिपोट आई है। इसके बाद महिला को अस्पताल में एडमिट किया गया है।

उत्तराखंड पुलिस महकमे में ये पहला मामला

उत्तराखंड पुलिस महकमे में कोरोना पॉजिटिव का यह पहला मामला आया है, जिससे मुख्यालय में हड़कम्प मच गया है।

आपको बता दें राज्य में लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामले ने अब पुलिस जवानों को भी अपने गिरफ्त में ले लिया है। अभी तक तक राज्य में करीब 120 पुलिस जवानों में कोरोना की पुष्टि हुई है जिसमें सबसे ज्यादा नैनीताल जिले में मिले हैं। इनमें से 21 पुलिस जवान ठीक होकर वापस ड्यूटी पर भी तैनात हो गए हैं और अन्य पुलिस जवानों का अलग-अलग जिलों के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस जवानों में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए इन जवानों से संपर्क में आए करीब 1450 पुलिस कर्मियों को ऐतिहातन क्वारेंटिन किया गया है।

आपको बता दे, उत्तराखंड में मंगलवार को पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि 208 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा आठ हजार के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को 3301 सैंपल निगेटिव पाए गए। कुल मरीजों की संख्या 8008 हो गई है, जबकि अब तक 95 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

यहां मिले संक्रमित मामले
जिला - संक्रमित मरीज
ऊधमसिंह नगर - 63
देहरादून - 48
पिथौरागढ़ - 32
हरिद्वार - 23
चंपावत - 10
नैनीताल - 10
उत्तरकाशी - 8
पौड़ी - 6
अल्मोड़ा - 3
टिहरी - 3
चमोली - 1
रुद्रप्रयाग - 1