देश में कोरोना के 24 घंटे में रिकॉर्ड 4987 नए मामले, 120 लोगों की हुई मौत

कोरोना वायरस के मामले भारत में तोजी से बढ़ रहे है. पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 4987 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं और 120 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 90,927 हो गई है। इसमें से 34,109 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि अब तक कुल 2,872 लोगों की जान इस वायरस की वजह से जा चुकी हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के 53,946 एक्टिव केस हैं।

भारत में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र सबसे उपर है। यहां जानलेवा वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 30000 से ज्यादा है, जो भारत में कुल मामलों का एक तिहाई है। महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु और गुजरात में समक्रमित मरीजों की संख्या 10 हजार के पार है, जबकि दिल्ली में 9333 मरीज हैं।
देश में कुल संक्रमित

राज्य - संक्रमित

महाराष्ट्र - 30,706

गुजरात - 10,988

तमिलनाडु - 10,585

दिल्ली - 9,333

राजस्थान - 4,960

मध्य प्रदेश - 4,789

उत्तर प्रदेश - 4,258

बंगाल -2,576

आंध्र प्रदेश - 2,355

पंजाब - 1,946

तेलंगाना - 1,509

बिहार - 1,179

जम्मू-कश्मीर - 1,121

कर्नाटक - 1,092

हरियाणा - 887

ओडिशा - 737

केरल - 587

झारखंड - 217

चंडीगढ़ - 191

त्रिपुरा - 167

असम - 92

उत्तराखंड - 88

हिमाचल प्रदेश - 78

छत्तीसगढ़ - 67

लद्दाख - 43

अंडमान-निकोबार - 33

गोवा - 17

मेघालय - 13

पुडुचेरी - 13

मणिपुर - 7

मिजोरम - 1

अरुणाचल प्रदेश - 1

दादरा नगर हवेली - 1गुजरात में 700 सुपर स्प्रेडर

बता दे, गुजरात में 700 सुपर स्प्रेडर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आरोग्य सेतु ऐप से अलर्ट मिलने के बाद प्रशासन ने इसके लिए अभियान चलाया था। फल, सब्जी, दूध जैसे कारोबार से जुड़े लोगों को सुपर स्प्रेडर कहा जाता है। ये कई लोगों के संपर्क में आते हैं। इनसे संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा होता है।

वहीं, पंजाब में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन कर्फ्यू 18 मई से खत्म कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार को देशव्यापी लॉकडाउन लागू रखने का सुझाव दिया है। मिजोरम में भी लॉकडाउन बढ़ चुका है।

केरल में बेकरी संचालक कोरोना संक्रमित

केरल के इडुक्की में एक 39 वर्षीय बेकरी संचालक कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद जिले की दो ग्राम पंचायतों को कंटेनमेंट जोन में बदल दिया गया है। बेकरी संचालक के कोरोना संक्रमित होने के बाद उसके संपर्क में आए लोगों को अब ट्रेस किया जा रहा है। इसके लिए सेंटिनेल सर्विलांस के तहत रैंडम टेस्टिंग की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि कम से कम 500 लोग इस बेकरी संचालक के संपर्क में आए थे। हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पहले तक बेकरी संचालक में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए थे। जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने बेकरी संचालक के संपर्क में आए करीब 300 लोगों के बारे में जानकारी भी जुटा ली है। फिलहाल अभी तक इन लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। जिला प्रशासन अगले हफ्ते से सेंटिनल सर्विलांस की गति को बढ़ाने के बारे में विचार कर रहा है। जिला प्रशासन की ओर से दोनों ग्राम पंचायतों वंदनमेदु और करुणापुरम में पूरी तरह से लॉकडाउन लागू कर दिया है। बहुत काम के हैं ये हेल्पलाइन नंबर

कोरोना वायरस लॉकडाउन में लोग हेल्पलाइन नंबर्स पर फोन करके मदद मांग सकते हैं। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने ऐसे नंबर जारी किए हैं। राज्यों के हेल्पलाइन नंबर