कोरोना से देश में 14,483 मौतें, एक दिन में 465 लोगों ने तोड़ा दम; महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 6500 के पार

देश में कोरोना मरीजों की संख्या अब 4 लाख 56 हजार 183 हो गई। मंगलवार को 15 हजार 968 नए मरीज बढ़े और 10 हजार से ज्यादा ठीक भी हो गए। वहीं, एक दिन में 468 मरीजों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 248 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही यहां मरने वालों का आंकड़ा 6500 के पार हो गया है। दिल्ली में कोरोना से 68 लोगों की जान गई। तमिलनाडु में 39 लोगों की मौत हुई। यहां पिछले 10 दिनों से मौतों की संख्या काफी बढ़ गई है।वहीं, अन्य राज्यों की बात करे तो गुजरात में 26, उत्तर प्रदेश में 19, पश्चिम बंगाल में 11, हरियाणा और राजस्थान में 9-9, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में 8-8, मध्य प्रदेश और पंजाब में 4-4, तेलंगाना और ओडिशा में 3-3, उत्तराखंड, बिहार और जम्मू कश्मीर में 2-2 लोगों की जान चली गई। गोवा में मंगलवार को कोरोना से दूसरी मौत हुई। इसके अलावा केरल और पुडुचेरी में भी एक-एक मरीज ने जान गंवाई।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य - मौतें
महाराष्ट्र - 6,531
दिल्ली -2,301
गुजरात - 1,711
तमिलनाडु - 833
पश्चिम बंगाल - 580
मध्य प्रदेश - 525
उत्तर प्रदेश - 588
राजस्थान - 365
तेलंगाना - 220
हरियाणा - 178
कर्नाटक - 150
आंध्र प्रदेश - 119
पंजाब - 105
जम्मू कश्मीर - 87
बिहार - 54
उत्तराखंड - 30
केरल - 23
ओडिशा - 24
झारखंड - 11
छत्तीसगढ़ - 12
असम - 9
हिमाचल प्रदेश - 7
चंडीगढ़ - 6
पुडुचेरी - 9
मेघालय - 1
लद्दाख - 1
त्रिपुरा - 1
गोवा - 2

7 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर - मौतें

मुंबई - 3,844
अहमदाबाद - 1,363
ठाणे - 751
पुणे - 624
चेन्नई - 642
कोलकाता - 336

16 जून को 2004 मौतें हुई थीं

तारीख - मौतें
16 जून - 2004
17 जून - 325
18 जून - 342
19 जून - 365
20 जून - 377
21 जून - 426
22 जून - 312