कोरोना से देश में 13,703 मौतें, पिछले 24 घंटे में 426 मरीजों की हुई मौत; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 186 लोगों ने तोडा दम

देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या रविवार को 13 हजार 703 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 426 मरीजों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा 186 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। महाराष्ट्र में अब तक 6 हजार 170 लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हो गई है। इसके बाद दिल्ली में 63, तमिलनाडु में 53 और गुजरात में 25 मरीजों ने दम तोड़ा। देश की राजधानी दिल्ली में अब तक 2 हजार 175 मौतें हो चुकी है।

शनिवार को 17 राज्यों में 377 मरीजों की मौत हुई। महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश में 22, गुजरात में 20, पश्चिम बंगाल में 11, कर्नाटक में 9, जम्मू कश्मीर और पंजाब में 6- 6, तेलंगाना, हरियाणा और आंध्र प्रदेश में 5-5, राजस्थान में 4 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके पहले शुक्रवार को 365 लोगों की मौत हुई थी। मध्य प्रदेश में शनिवार को हुई 6 मौतों के बाद राज्य का 7वां राज्य बन गया है, जहां 500 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?, कुल 13,703 की अब तक गई जान

राज्य - मौतें
महाराष्ट्र - 6,170
दिल्ली - 2,175
गुजरात - 1,664
तमिलनाडु - 757
पश्चिम बंगाल - 555
मध्य प्रदेश - 501
उत्तर प्रदेश - 550
राजस्थान - 349
तेलंगाना - 210
हरियाणा - 160
कर्नाटक - 137
आंध्र प्रदेश - 106
पंजाब - 99
जम्मू कश्मीर - 82
बिहार - 51
उत्तराखंड - 27
केरल - 22
ओडिशा - 19
झारखंड - 11
छत्तीसगढ़ - 11
असम - 9
हिमाचल प्रदेश - 7
चंडीगढ़ - 6
पुडुचेरी - 7
मेघालय - 1
लद्दाख - 1
त्रिपुरा - 1

पिछले 10 दिनों में हुई मौतों की गिनती; 16 जून को 2004 मौतें हुई थीं

तारीख - मौतें
10 जून - 387
11 जून - 396
12 जून - 388
13 जून - 311
14 जून - 321
15 जून - 396
16 जून - 2004
17 जून - 325
18 जून - 342
19 जून - 365
20 जून - 377

वहीं, शहरों की बात करे तो सबसे ज्यादा मौतें मुंबई (3,425) और अहमदाबाद (1,312) में हुई है।

वहीं, संक्रमितों की बात करे तो देश में कोरोना मरीजों की संख्या 4 लाख 26 हजार 910 हो गई है। बीते 24 घंटे में 15 हजार 158 मरीज बढ़े। सबसे ज्यादा 3 हजार 870 केस महाराष्ट्र में और इसके बाद 3 हजार मामले दिल्ली में आए। बीते 13 दिनों में देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या इलाज करा रहे मरीजों की संख्या से काफी आगे निकल गई है। अब 1 लाख 75 हजार 904 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 37 हजार 252 ठीक हो चुके हैं।

5 दिन, जब सबसे ज्यादा मामले आए


तारीख - केस

20 जून - 15918
21 जून - 15158
19 जून - 14740
18 जून - 13829
17 जून - 13108