उत्तर प्रदेश / कानपुर में मिले 27 नए मरीज, एक महिला की मौत; कुल संक्रमितों की संख्या हुई 492

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण फैलता ही जा रहा है। गुरुवार को रिकॉर्ड तोड़ मरीज मिले। जिसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा नौ हजार पार हो गया। यूपी में अब संक्रमितों की संख्या 9 हजार 313 हो गई है। वहीं, 5 हजार 648 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इसके अलावा प्रदेश में 257 मरीजों की मौत हो चुकी है। यूपी में बीते 24 घंटे में 502 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। वहीं प्रदेश में फिलहाल 3 हजार 828 सक्रिय मामले हैं। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक 5 हजार 648 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।

कानपुर में मिले 27 नए मरीज

उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार को 27 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं सुजातगंज निवासी महिला की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है। यह कोरोना से कानपुर में 14वीं मौत है। शहर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 492 पहुंच गई है।

गोरखपुर में 2 सगे भाई हुए संक्रमित

वहीं, गोरखपुर के दिव्य नगर के दो सगे भाई गुरुवार की रात कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों अपनी मां का इलाज कराने मुंबई गए थे। उनकी कोरोना जांच संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई), लखनऊ में हुई है। इसके बाद से गोरखपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 122 हो गई है। 29 ठीक होकर घर जा चुके हैं। सात की मौत हो चुकी है। 86 का इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि दोनों युवक सगे भाई हैं। इनकी उम्र 35 व 38 वर्ष है।