महाराष्ट्र / मिले 9431 कोरोना मरीज, 24 घंटे में 267 लोगों की हुई मौत

महाराष्ट्र में रविवार को एक दिन में 9 हजार 431 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3,75,799 हो गई है। आज एक दिन में 267 मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हजार 656 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 2 लाख 13 हजार 238 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 267 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 57 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 130 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 23, पुणे मंडल में 75, कोल्हापुर मंडल में 6, औरंगाबाद मंडल में 12, लातूर मंडल में 4, आकोला मंडल में 13, नागपुर मंडल में 3 व अन्य राज्य के 1 कोरोना मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढकऱ 1,09,161 हो गई है। मुंबई में अब तक 6 हजार 93 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 6 हजार 44 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 2 लाख 13 हजार 238 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 2 लाख 24 हजार 266, नासिक मंडल में 27 हजार 862, पुणे मंडल में 87 हजार 81, कोल्हापुर मंडल में 6 हजार 819, औरंगाबाद मंडल में 14 हजार 540, लातूर मंडल में 4 हजार 28, आकोला मंडल में 6 हजार 207, नागपुर मंडल में 4 हजार 662 और अन्य राज्यों के 334 मरीजों का इलाज महाराष्ट्र में जारी है।