केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11 हजार 458 नए मामले सामने आए हैं और 386 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3 लाख 8 हजार 993 हो गई है, जिनमें से 1 लाकह 45 हजार 779 सक्रिय मामले हैं, 1 लाख 54 हजार 330 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 8 हजार 884 लोगों की मौत हो चुकी है।
10 साल की उम्र तक के 3081 बच्चे संक्रमितदेश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र की बात करे तो यहां मरीजों की संख्या एक लाख को पार कर गई है। यहां 1 लाख एक हजार 141 मरीज हो गए। शुक्रवार को राज्य में 3 हजार 493 नए संक्रमित मिले। इससे पहले,11 जून को 3 हजार 607 और 10 जून को 3 हजार 254 संक्रमित मिले थे। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 93 हजार 804 मरीजों का उम्र के हिसाब से एनालिसिस किया है। इसमें सबसे ज्यादा मरीज 31 से 40 साल की उम्र के हैं, जो राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या का 20.10% है। इसी तरह 21 से 30 साल की उम्र के 17 हजार 890 संक्रमित मिले। महाराष्ट्र में 10 साल की उम्र तक के 3 हजार 81 बच्चे संक्रमित हुए। ये आंकड़ें बेहद चिंताजनक है।
देश में 10 दिन में बढ़े कोरोना के 1 लाख मरीज, आंकड़ा 3 लाख के पार
वहीं, महाराष्ट्र के पुणे जिले में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 390 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही यहां संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 11 हजार 202 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमण से 11 लोगों की मौत होने के बाद अब मृतक संख्या 471 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि 390 नए मामलों में से 273 पुणे नगर निगम की सीमा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों से संबंधित हैं।
3 लाख के पार पहुंचा आंकड़ादेश में शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 11 हजार 314 मरीज बढ़े और 388 लोगों ने दम तोड़ा। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 9 हजार 603 हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। वहीं, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे यानी 24 घंटों संक्रमण के 11 हजार 458 नए मामले सामने आए और मृतकों की संख्या में 386 की बढ़ोतरी हुई। वहीं डिस्चार्ज मरीजों की संख्या में 7 हजार 135 का उछाल आया। देश में फिलहाल 1 लाख 45 हजार 779 एक्टिव केस हैं। वहीं डिस्चार्ज मरीजों की संख्या बढ़कर हो 1 लाख 54 हजार 329 गई है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या 8 हजार 884 हो गई है। नये आंकड़ों के अनुसार देश कोरोना के कुल 3 लाख 8 हजार 993 मामले हैं।