झारखंड में बेकाबू कोरोना, एक दिन में 3483 लोगों को किया संक्रमित; 56 की मौत

झारखंड में काेराेना ने सारा रिकाॅर्ड ताेड़ दिया है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 3 हजार 843 नए मरीज मिले। इनमें रांची के 1 हजार 372 मरीज हैं। सर्वाधिक 56 की माैत भी हुई। मृतकाें में रांची के 16, पूर्वी सिंहभूम के 13, धनबाद व बाेकाराे के 4-4, लाेहरदगा व गाेड्डा के 3-3, गिरिडीह, काेडरमा, लातेहार, साहिबगंज के 2-2 और रामगढ़, दुमका, गढ़वा, पलामू व सिमडेगा में 1-1 व्यक्ति की माैत हुई। इसी बीच रांची के सिविल सर्जन कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें मेडिका में भर्ती कराया गया है।

कहां-कितने संक्रमित मिले

रांची में 1372, बोकारो में 140, चतरा में 64, देवघर में 173, धनबाद में 93, दुमका में 62, पू। सिंहभूम में 709, गढ़वा में 55, गिरिडीह में 15, गोड्डा में 51, गुमला में 112, हजारीबाग में 182, जामताड़ा में 58, खूंटी में 46, कोडरमा में 159, लातेहार में 27, लोहरदगा में 40, पाकुड़ में 22, पलामू में 79, रामगढ़ में 126, साहिबगंज में 72, सरायकेला में 12, सिमडेगा में 67, प। सिंहभूम में 107 संक्रमित मिले।

झारखंड सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

इधर, आज झारखंड सरकार सर्वदलीय बैठक के बाद कोरोना संक्रमण पर निर्णय लेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए शनिवार शाम 6:30 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक वर्चुअल माध्यम से होगी। बैठक में शामिल होने के लिए उन्हें शनिवार दोपहर तक लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसमें सभी दलाें से विचार-विमर्श करने के बाद ही काेई फैसला लिया जाएगा। इधर मुख्यमंत्री हेमंत साेराेन झारखंड में कोरोना संक्रमण काे नियंत्रित करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं। वे जांच में तेजी लाने और संक्रमिताें के बेहतर इलाज का निर्देश दे चुके हैं। उन्हाेंने कहा है कि मरीजाें की जान बचाना उनकी प्राथमिकता है। कोरोना की वजह से हालात को नियंत्रित करने के लिए कई और कड़े कदम उठाए जाएंगे।