देश में कोरोना का कहर, 24 घंटे में 175 की मौत, 7466 नए केस

देश में कोरोना के मामलों में जबरदस्त उछाल आई है। पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 7,466 नए मामले सामने आए हैं और 175 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, अब देश में कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख 65 हजार 799 हो गई है।

कोरोना की चपेट में आकर अब तक 4706 मरीज जान गंवा चुके हैं।

राज्य - मौतें


महाराष्ट्र - 1,982
गुजरात - 960
तमिलनाडु - 148
राजस्थान - 180
दिल्ली - 316
मध्य प्रदेश - 321
उत्तर प्रदेश - 197
प. बंगाल - 295
तेलंगाना - 57
कर्नाटक - 44
पंजाब - 40
जम्मू-कश्मीर - 24
हरियाणा - 17
बिहार - 13
ओडिशा - 7
केरल - 6
हिमाचल प्रदेश - 5
झारखंड - 4
उत्तराखंड - 4
चंडीगढ़ -4
असम - 4
मेघालय -1

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले

तारीख - केस
28 मई - 7466
27 मई - 7271
24 मई - 7111
23 मई - 6665
22 मई - 6570

मौत के मामले में एशिया में दूसरे नंबर पर भारत

तमाम प्रयासों के बावजूद भारत में कोरोना वायरस काबू में नहीं आ रहा है। भारत में इसके ना सिर्फ केस बढ़ रहे हैं, बल्कि मौतें भी बड़ी संख्या में हो रही हैं। पिछले सात दिन में तकरीबन रोज 150 से ज्यादा लोगों ने कोरोना वायरस की वजह से जान गंवाई है। भारत ने तो अब मौत के मामले में उस चीन को भी पीछे छोड़ दिया है, जहां से कोविड-19 (Covid-19) पूरी दुनिया में फैला है। एशिया में सबसे अधिक मौत के मामले में भारत दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।