यह राज्य दे रहा है कोरोना को कड़ी टक्कर, 52% रिकवरी रेट, मौत भी बेहद कम

कोरोना वायरस संक्रमण के मामले देश के हर राज्य में तेजी से बढ़ रहे है। महाराष्ट्र और दिल्ली में तो संक्रमण बेकाबू हो गया है। यहां रोजाना हजारों की तादाद में संक्रमित मामले सामने आ रहे है और लगातार लोगों की मौत भी हो रही है। उधर, बिहार की बात करे तो यहां बुधवार को 128 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5583 पहुंच गई है। बिहार में पिछले 24 घंटे में 164 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अब तक कुल 2,934 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर अपने घर को चले गए है। ये प्रदेश में कुल संक्रमित व्यक्तियों का 52.55% है। 20 दिन पहले रिकवरी रेट 26% तक गिर गया था। बिहार राष्ट्रीय औसत की तुलना में आगे चल रहा है। देश का रिकवरी रेट 48.81% है। कोरोना वायरस 10 राज्यों में रिकवरी रेट और के मामले में बिहार छठे स्थान पर आ गया है।

मृत्यु दर कम होने के मामले में भी बिहार काफी आगे है और यह 0.59% है। सबसे खास बात ये है कि बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज करीब 9 दिनों में ही स्वस्थ हो जा रहे हैं।
बिहार के डॉक्टर एनके मिश्रा कहते हैं कि प्रदेश में लोग ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े होते हैं और बचपन से ही कई तरह के वायरस का सामना करते हैं। इसलिए प्रतिरोधक क्षमता अधिक होना एक बड़ी वजह हो सकती है।

लोगों की वायरस प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा

वहीं, डॉ मिश्रा कहते हैं कि बिहार में मलेरिया जैसे रोग का मलेरिया का सामना करते-करते बिहार के लोगों की वायरस प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि हो गई होगी। यहां यह भी गौर करने वाली बात है कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के इलाज में मलेरिया की दवाई हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन या एचसीक्यू कारगर साबित हो रही है। वहीं, डॉ मुरारी कृष्ण कहते हैं कि बिहार में रिकवरी रेट बेहतरीन क्यों है इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं है, लेकिन इतना तो साफ है कि राष्ट्रीय औसत से यह अधिक है। वे बताते हैं कि हो सकता है कि बिहारवासियों में शरीर में बेस्ट लाइन इम्यूनिटी सिस्टम डेवलप कर गया हो। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं है।

इस तरह ठीक हो रहे मरीज
तारीख - मरीज
10 जून - 164
9 जून - 228
8 जून - 137
7 जून - 107
6 जून - 65
5 जून - 113
4 जून - 95
3 जून - 222
2 जून - 62
1 जून - 221राज्य - रिकवरी रेट - मौत
राजस्थान - 74.78% - 256(2.25%)
मध्य प्रदेश - 68.32% - 420(4.26%)
गुजरात - 68.29% - 1313(6.23%)
उत्तर प्रदेश - 58.83% - 301(2.65%)
तमिलनाडु - 52.48% - 307(0.87%)
बिहार - 52.55% - 33(0.59%)
महाराष्ट्र - 46.96% - 3,289(3.62%)
कर्नाटक - 44% - 66(1.11%)
पश्चिम बंगाल - 40.28 % - 415(4.61%)
दिल्ली - 37.88% - 905(2.89%)