भारत में तेजी से बढ़ रहे है कोरोना के केस, मरीजों की संख्या हुई 324

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 100 के करीब नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 324 हो गई है। इनमें से 28 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक चार मौत हुई है। देश में सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र का है यहां अभी तक 63 मामले सामने आए हैं, जिसमें से एक की मौत हो गई है। कोरोना से देश के 22 राज्य प्रभावित हैं।

अगर राज्यवार आंकड़ों पर नजर डाले तो

आंध्र प्रदेश - 3
छत्तीसगढ़ - 1
दिल्ली - 26
गुजरात - 13
हरियाणा - 20
हिमाचल प्रदेश - 2
कर्नाटक - 18
केरल - 52
मध्य प्रदेश - 4
महाराष्ट्र - 63
ओडिशा - 2
पुदुचेरी - 1
पंजाब - 13
राजस्थान - 23
तमिलनाडु - 6
तेलंगाना - 21
चंडीगढ़ - 5
जम्म-कश्मीर - 4
लद्दाख - 13
उत्तर प्रदेश - 25
उत्तराखंड - 4
पश्चिम बंगाल - 3