चीन का वुहान वो जगह हैं जहां कोरोना का पहला संक्रमित मिला था और इसके बाद संक्रमण यहां से फैलकर पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा हैं। हांलाकि चीन ने वुहान से संक्रमण को दूर कर लिया था लेकिन एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने वुहान में दस्तक दी जिससे चीन की चिंताएं बढ़ गई और चीन ने ताबड़तोड़ कोरोना जांच कर डाली। वुहान की आबादी करीब 1.20 करोड़ हैं जिसमें से 1.12 करोड़ लोगों की जांच के नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें से अब तक एक करोड़ आठ लाख की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। अब भी नमूनों की जांच का काम जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार तक वुहान में छह नए पुष्ट संक्रमित केस व 15 एसिम्टोमैटिक मरीज मिले हैं। ये स्थानीय रूप से ही संक्रमित हुए हैं। हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में शुक्रवार तक 47 पुष्ट केस मिले हैं। इनमें से 31 स्थानीय तौर पर संक्रमित हुए हैं। चीन की सरकारी एजेंसी शिन्हुआ ने कहा है कि 64 एसिम्टोमैटिक मरीजों को चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। संक्रमण बढ़ने के बाद अधिकारियों ने चार अगस्त से जांच अभियान शुरू किया। हुबेई के प्रांतीय केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर ली यांग ने बताया कि महामारी की रोकथाम के उपाय किए जा रहे हैं। शुक्रवार तक शहर की 157 आवासीय बस्तियों को निगरानी क्षेत्र में बदल दिया गया है।चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को कहा कि शुक्रवार को देश में कुल 139 नए मामले सामने आए। आयोग ने कहा कि इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या शुक्रवार तक 93,605 तक पहुंच गई। इसमें से 1,444 मरीजों का अभी भी उपचार चल रहा है। 39 गंभीर स्थिति में हैं और 4,636 की मौत वायरस हो चुकी है।