जयपुर : कोरोना को लेकर राहत की खबर, किसी भी जगह पांच से अधिक केस नहीं

कोरोना खत्म हो रहा है। एक ओर वैक्सीनेशन से जहां लोगों का डर खत्म हो रहा है वहीं हर दिन कम होते केस बड़ी राहत दे रहे हैं। पिछले आठ महीने में रविवार को पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी भी जगह पांच से अधिक केस नहीं आए। कुल 44 केस आए। सोडाला में सबसे अधिक पांच केस आए।
इसके अलावा एमडी रोड, मालवीय नगर, मानसरोवर, जगतपुरा, गोपालपुरा और अजमेर रोड पर 3-3 केस मुरलीपुरा में 2, विद्याधर नगर, वैशाली नगर, तिलक नगर, एसएमएस, शास्त्री नगर, शाहपुरा, सांगानेर, फुलेरा, झोटवाड़ा, सी-स्कीम, सिविल लाइन और बनीपार्क में 1-1 केस ही आए। जयपुर में कुल पॉजिटिव संख्या 58489 हो गई है। बेहतर बात यह भी कि मौतों की संख्या लगातार शून्य है।