फल-सब्जियों की कीमतों पर पड़ा कोरोना का असर, 30 से बढ़कर 70 पर पहुंचा नारियल पानी

कोरोना का बढ़ता कहर हर चीज को प्रभावित कर रहा हैं। इस समय में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए लोग फलों का अधिक सेवन कर रहे हैं। इसके चलते ही फल-सब्जियों की कीमतों पर भी असर पड़ा हैं। इम्युनिटी बढ़ाने वाले फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। पानी का नारियल 25 से 30 रुपए बिकने वाला दाेगुना हाे गया है। अब 60 से 70 रुपए का बिक रहा है। सेब भी 100 रुपए किलाे से 200 से 250 रुपए तक पहुंच गए हैं। माैसमी भी 60 से 70 रुपए किलाे तक बिकने वाली माैसमी 100 से 120 रुपए किलाे तक पहुंच गई है। संतरे भी 100 रुपए किलाे बिक रही है। इन दिनाें पानी की नारियल की खपत ज्यादा हाे रही है। देशभर में इसकी कमी बनी हुई है। इसके चलते भाव तेज हाे रहे हैं।

नारंगी और माैसमी की भी कम आपूर्ति हाे रही है। इसके अलावा पपीता भी 60 रु किलाे तक पहुंच गया है। अंगूर 70 से 80 रुपए और आम 70 से 100 रुपए किलाे तक पहुंच गए हैं। बाकी फलों की आपूर्ति ठीक है। इसमें दिक्कतें नहीं हैं।

काेराेना के चलते सब्जी के दाम अभी नहीं बढ़ रहे हैं। सब्जियाें के दाम सामान्य ही हैं। टमाटर 10 से 15 रुपए, आलू 15 से 20 और प्याज 25 से 30 रुपए किलाे मिल रहे हैं। भिंडी 30 रुपए किलाे मिल रही है। गाेभी और पत्ता गाेभी 25 से 30 रुपए किलाे तक मिल रही है। लाेकी और गिल्ली 20 से 30 रुपए किलाे तक मिल रही है। सब्जियों की आवक भरपूर हाे रही है। किसी चीज की कमी नहीं है। नींबू ज़रूर महंगे है अाैर 100 रुपए किलाे तक बिक रहे हैं।