Children's Day पर देखें जीवा धोनी और हिनाया की मस्ती, वीडियो

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू (Jawahar Lal Nehru) का जन्‍म 14 नवंबर (November 14) को हुआ था। उनके जन्मदिन को देश भर में बाल दिवस (Children's Day) के रूप में मनाया जाता है। सोशल मीडिया पर भी बच्चों के खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहे हैं। कई सेलेब्रिटीज ने अपने बचपन की फोटो के साथ लोगों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने भी ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर बाल दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। ये क्यूट वीडियो एमएस धोनी की बेटी जीवा धोनी और हरभजन सिंह की बेटी हिनाया का है। जिसमें दोनों खेलती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों ही रंग बिरंगी गेंदों के साथ नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां हिनाया खेल रही हैं तो वहीं जीवा खाने से बच रही हैं और हिनाया के साथ खेल रही हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने वीडियो शेयर करते हुअ लिखा- 'बच्चों का सबसे पसंदीदा खेल- खाने से भागना।' टीम के ऑफीशियल पेज ने एमएस धोनी और हरभजन सिंह को टैग किया है।