रायपुर रेलवे स्टेशन में ब्लॉस्ट, CRPF के 6 जवान घायल, 1 गंभीर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन में सुबह करीब साढ़े 6 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में सीआरपीएफ के 6 जवान घायल हो गए हैं। इसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा अन्य घायल जवानों का रेस्क्यू किया गया। बताया जा रहा है कि डेटोनेटर फटने से ब्लास्ट हुआ है। प्राथमिक तौर पर पुलिस व सुरक्षा बलों की टीम राहत कार्य में जुट गई। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। किसी आम नागरिक या दूसरे व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ 211वीं बटालियन के जवान स्पेशल ट्रेन से जा रहे थे। रायपुर रेलवे पीआरओ शिव प्रसाद ने ब्लास्ट की पुष्टी कर दी है। डमी कारतूस बॉक्स में रखा था, सामान ट्रेन की बोगी में रखते ही फट गया। ट्रेन सीआरपीएफ बटालियन के जवान बड़ी संख्या में थे। इसी दौरान बाथरूम के पास रखा डेटोनेटर फट गया। इसकी चपेट में 6 जावन आ गए। ब्लास्ट होने के बाद कुछ देर के लिए स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने के बाद ट्रेन को सुबह करीब 7:15 बजे रवाना कर दिया गया। इस दौरान सीआरपीएफ के डीआईजी भी रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे।

ये जवान हुए घायल

- चवन विकास लक्ष्मण
- रमेश लाल
- रविन्द्र कर
- सुशील
- दिनेश कुमार पैकरा
- विकास

विकास को इलाज के लिए श्री नारायणा अस्पताल देवेन्द्र नगर में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उनकी हालत ठीक है।