छत्तीसगढ़: ससुराल वालों ने की दामाद की पिटाई, पत्नी खड़ी देखती रही

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में कुछ लोग दुकान पर बैठे एक युवक की पिटाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिटाई करने वाले लोग उसके ससुराल पक्ष के हैं। पिटाई करने वाले लोगों ने युवक पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक का नाम दुष्यंत सिन्हा है। पिटाई करने वाले लोगों में दुष्यंत के ससुर, सास, साला और अन्य लोग हैं। इसकी शादी 6 साल पहले हुई है। दो महीने से पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ढीमरापुर है। घटना 15 मार्च शाम 7:30 बजे की है। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद है और अब उसका वीडियो वायरल है।

15 मिनट तक की पिटाई

सीसीटीवी वीडियो में दिख है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने करीब 15 मिनट तक उसकी पिटाई की है। पीड़ित युवक का नाम दुष्यंत सिन्हा है। वह जूते-चप्पल की दुकान में काम करता है। इस दौरान युवक की पत्नी वहीं पर खड़ी होकर देख रही थी। घटना 15 मार्च शाम 7:30 बजे की है। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद है और अब उसका वीडियो वायरल है।

पत्नी के परिवार वालों ने युवक के ऊपर दहेज प्रताड़ना का केस किया है, इस मामले में युवक को जमानत मिल गई है। वहीं, सवाल है कि पुलिस ने युवक की पिटाई के मामले में कार्रवाई क्यों नहीं की है। फिलहाल इस पर युवक भी कुछ बोलने से बच रहा है। मगर पिटाई का सीसीटीवी वीडियो सामने है।