छत्तीसगढ़ चुनाव: कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, दोनों दलों ने किया शक्ति प्रदर्शन

मनेद्रगढ़। एमसीबी जिले के दोनों विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी मनेद्रगढ़ से रमेश चंद्र सिंह व भरतपुर सोनहत से गुलाब कमरों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया।

इसके बाद आम सभा का आयोजन किया गया। वहीं भाजपा से मनेंद्रगढ़ प्रत्याशी श्यामबिहारी जायसवाल व सोनहत से रेणुका सिंह ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया, फिर आम सभा आयोजित हुई। दोनों ही दलों द्वारा इस दौरान शक्ति प्रदर्शन किया गया।

मनेंद्रगढ़ के कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि जिस भाजपा की पिछले 15 वर्षों के कार्यकाल में केवल घोषणाएं र्हुइं, हमने 5 साल में कार्य करके दिखाया है। इस चुनाव में भी हम 75 प्लस सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया के बाद आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय अर्जुन मुंडा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के लिए विकास हेतु कई योजनाएं चलाईं जा रहीं हैं। वहीं केंद्र सरकार की योजनाओं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने बुरा हाल कर दिया।