छत्तीसगढ़ : 17 साल के लड़के को 35 साल की महिला से हुआ प्यार, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म; पीड़िता ने दर्ज कराया मामला

छत्तीसगढ़ के जशपुर में 35 साल की एक महिला को 17 साल के लड़के से प्यार हो गया। 6 महीने तक दोनों के बीच अफेयर भी चलता रहा। लेकिन अब महिला ने लड़के पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि लड़के ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए है। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को बाल संरक्षण गृह भेज दिया।

बगीचा थाना क्षेत्र निवासी 35 साल की महिला और सरगुजा के 17 साल का यह किशोर मोबाइल के जारी एक दूसरे से संपर्क में आए। दोनों में बातचीत प्यार भरी बातें शुरू हो गई। महिला का आरोप है कि इस बीच किशोर ने उसे शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। लेकिन जब भी उससे शादी की बात कहती तो टाल जाता। फिर हम दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया और लड़के ने बात करना बंद कर दिया।

बातचीत बंद होने के कुछ दिनों बाद आरोपी लड़के ने फिर महिला से मोबाइल पर संपर्क किया। लेकिन इस बार उसने महिला से लड़के का छोटा भाई बनकर बात की। उसने बताया कि जिस लड़के से आप बात करती थी उसकी हादसे में मौत हो गई। इसके बाद फिर से आरोपी ने महिला से छोटा भाई बनकर बात करना शुरू कर दिया। इसी दौरान महिला को पता चला की आरोपी लड़का जीवित है। रिश्तेदारों से भी जानकारी मिली कि आरोपी अपने घर का इकलौता बेटा है।

पुलिस ने बताया कि महिला को लड़के के जीवित होने का पता चला तो उसने फिर से शादी के लिए दबाव बनाया। इस पर लड़के ने फिर से साफ इनकार कर दिया। इससे परेशान होकर महिला अब थाने पहुंच गई और लड़के के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने किशोर को पकड़ लिया। उसे हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। यहां से उसे बाल संरक्षण गृह में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को देखते हुए जांच कर रही है।