पुलिस को सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली हैं जिसमें चार सटोरियों को गिरफ्तार किया गया हैं। सटोरियों ने सट्टेबाजी के लिए लग्जरी कार खरीदी थी। जो कार में बैठकर शहर में घूमकर सट्टे की चलती फिरती खाईवाली करते थे। आरोपी पहले स्विफ्ट कार में शहर में घूमकर सट्टे की खाईवाली करते थे। पुलिस की उन पर नजर थी। उन्होनें पुलिस की नजरों से बचने के लिए एक दिन पहले ही लग्जरी कार खरीदी थी। पुलिस ने चार सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 लाख 21 हजार नकद ,4 मोबाइल व 20 लाख का सट्टे का हिसाब बरामद किया है।
डीएसपी रामकल्याण ने बताया कि आरोपी कई दिनों से कार में सट्टे की खाईवाली कर रहे थे। मोबाइल मैसेज के जरिये लोगों के सट्टे के नंबर लगाते थे। ओर शाम को हिसाब करते थे। पुरानी कार होने के कारण इनको शक था कि पुलिस रोककर पूछताछ कर सकती है। इन्होंने एक दिन पहले ही पुरानी कार को बेचकर, 4 लाख रुपये जमा करवाये ओर 20 लाख रुपये में नई लग्जरी कार खरीदी थी।इनको भरोसा था कि नई लग्जरी कार को पुलिसकर्मी नहीं रुकवाएँगे। इनका काम आसान हो जाएगा। शोरूम से कार निकलने के बाद सट्टेबाजों ने उसमें खाईवाली शुरू की। मुखबिर की सूचना पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने कैथूनीपोल इलाके में कार को रुकवाकर तलाशी ली। तो लग्जरी कार में सट्टे की खाईवाली का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने कार में सवार सट्टेबाज साबिर पठान, सुरेश उर्फ लक्की बंजारा, दीपेश गौतम और इमरान को गिरफ्तार किया। दिनेश के खिलाफ 10 ,सुरेश व साबिर के खिलाफ 4-4 मामले शहर के विभिन थानों में दर्ज है।